रविवार, 24 सितंबर 2017

महिला चिकित्सा

🌹✍🏻     महिला चिकित्सा               ✍🏻🌹
जासु कृपा कर मिटत सब आधि,व्याधि अपार

तिह प्रभु दीन दयाल को बंदहु बारम्बार

🌳🌺महिला संजीवनी 🌺🌳

____________________________

आज नारीत्व तेजी की राह पर है और प्रत्येक महिला को अपने स्वास्थ्य एवं परिवर्तित होते पलों की बहुत अच्छी समझ रखना आवश्यक है। इस खण्ड में हमने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में सामान्य तथ्यों को रखने का प्रयास किया है।
                                          10 से 14 वर्ष की अधिकांश लड़कियों के शरीर में लम्बाई, भार, और आकार में परिवर्तन आने लगता है। इस चरण को यौवन कहा जाता है। जब शरीर में हाॅर्मोन्स कहलाए जाने वाले रसायनों की अतिरिक्त मात्रा निर्मित होती है, तो यौवन शुरू हो जाता है अर्थात् लड़की में शारीरिक एवं भावानात्मक परिवर्तन शुरू हो जाते हैं।यौवन का एक भाग ‘‘मासिक धर्म’’ (पीरियड्स) कहलाता है या दूसरे शब्दों में इसे ‘‘माहवारी’’ कहते हैं। आरम्भिक स्थिति में, एक लड़की को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए समस्याओं और संक्रमण से आसानी से निपटने के लिए नीचे दिए गए लेखों को ध्यानपूर्वक पढ़े।
पहली बार की दुविधा:
किसी लड़की को पहली बार मासिक धर्म होना। जब पहली बार मासिक धर्म होता है, तो हर लड़की को अलग-अलग अनुभूति होती है। यह आकर्षक हो सकती है, यह डरावनी हो सकती है, हालांकि, माहवारी की शुरूआत एक वास्तविक संकेत है कि आप किशोरावस्था से निकलकर नारीत्व अवस्था में पहुंच गयी हैं। ऐसा हो सकता है कि आपको अपनी उम्र बढ़ी हुई प्रतीत न हो, लेकिन अब आपका शरीर अपने खुद के शिशु को जन्म देने के लिए शारीरिकतौर पर तैयार है। यह बातें डरावनी हो सकती हैं, लेकिन ज्ञान प्राप्त कर और तैयारी कर आप अपनी माहवारी एवं नारीत्व से सम्बन्घित किसी भी तरह के भय को दूर निकाल सकती हैं।

रजोदर्शन (मेनार्च) क्या होता है?
आपके पहले मासिक धर्म को रजोदर्शन (मेनार्च) के रूप में उल्लेखित किया जाता है। संभावता जब आप बाथरूम में गयी होंगी या आपने कपड़े बदले होंगे तो आपने अपने भीतरी वस्त्र पर रक्त का धब्बा देखा होगा। यह रक्त का धब्बा गाढ़ा भूरा या चमकीला लाल दिखलाई पड़ सकता है, इसीलिए अगर यह ऐसा रंग नहीं है जिसकी आपने उम्मीद की थी, तो चिंता न करें। इस रक्त के लिए आप सैनिटरी पैड या टैम्पोन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद से आपको आपके शरीर के निर्धारण के अनुरूप एक मासिक धर्म चक्र हुआ करेगा। प्रत्येक महिला का अपना निजी चक्र होता है, जो अक्सर 21 और 40 दिनों के बीच होता है। प्रत्येक चक्र की शुरूआत आपके मासिक धर्म से शुरू होती है। अक्सर 3 और 7 दिनों के बीच होती है। प्रत्येक अवधि के दौरान आपको होने वाली माहवारी के रक्त का रंग हल्का पड़ता जायेगा। सभवताः आपको हल्के मासिक धर्म चक्र शुरू होंगे और फिर भारी, अर्थात् हल्के और भारी का क्रम चलता रहेगा। आपका मासिक धर्म को नियमित होने में संभवता 2 वर्ष का समय लगेगा। कभी-कभी आपको मासिक धर्म नहीं भी होगा, लेकिन चिंता न करें, यह एक सामांय घटना है। यदि आप चाहें तो आप अपने मासिक धर्म क्रैम्प के लिए पेन रिलीवर या नेचुरल सप्लीमेंट ले सकती हैं।

रजोदर्शन (मेनार्च) की उम्र
रजोदर्शन (मेनार्च) अक्सर आपके स्तनों के विकसित होने के दो वर्ष बाद और आपके सामान्य और बगलों के बालों के विकसित होने के 4-6 महीने के बाद होता है। अधिकांश उत्तरी अमेरीकी महिलाओं में रजोदर्शन होने की उम्र 12 या 13 वर्ष है, हालांकि आपका पहला मासिक धर्म 9 और 16 वर्ष की उम्र की बीच कभी भी आ सकता है, जोकि आपकी लम्बाई, वजन, और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर निर्भर करता है। शीघ्र रजोदर्शन ज्यादा से ज्यादा हो रहा है - क्योंकि 8 वर्ष की उम्र की लड़कियों में भी मासिक धर्म की घटनाएं देखी गयी हैं। इसे हम परिपक्वता पूर्व रजोदर्शन (प्रीमेच्योर मेनार्च) के रूप में देख सकते हैं। ऐसी लड़कियों को जिन्हें 16 वर्ष की उम्र तक मासिक धर्म नहीं होता है, को प्राथमिक एमोनोरिया के अनुभव के रूप में वर्णित किया गया है। कभी-कभी बाहरी घटक या जटिलताएं आपके मासिक धर्म को समय से आने में बाधक बनते हैं। निश्चित रजोदर्शन की उम्र को प्रभावित करते हैं। यह निर्धारण करने में कि आपका शरीर कितनी तेजी से विकास करेगा सांस्कृतिक एवं आनुवंशिक घटक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न जातियों की लड़कियां हल्की सी विभिन्न दर पर विकास करती प्रतीत होती हैं। आपने अनुभव किया होगा कि आपकी दोस्त को पहले से ही मासिक धर्म शुरू हो गए हैं और आपको अभी तक नहीं हुए हैं। आप यह सोच रही होंगी कि कहीं आपके साथ कुछ गड़बड़ तो नहीं है। चिंता मत कीजिए, प्रत्येक लड़की की विकास करने की विभिन्न दर होती हैं। यदि 15 या 16 वर्ष की उम्र तक आपको रजोदर्शन नहीं हुआ है, तो आपको अपने डाॅक्टर से मिलकर अंतर्निहित समस्याओं का निर्धारण कर लेना चाहिए।. अनेक ऐसी लड़कियों को भी समय से मासिक धर्म चक्र नहीं होते हैं, जिनका वजन कम हो या जो कुपोषित हों।

_____________________________
🌳🕉🌺महिला संजीवनी 🌺🕉🌳
गुरुवेंद्र सिंह शाक्य
जिला -एटा , उत्तर प्रदेश
9466623519
🌳🕉🌺संजीवनी परिवार 🌺🕉🌳
______________________________

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

*एंटी डोज* (पुरानी दवाई का प्रभाव कम करना

*एंटी डोज* (पुरानी दवाई का प्रभाव कम करना) --बड़ी हरड का छिलका चुरण ढाई सौ ग्राम , सोडा बाइकार्ब 125 ग्राम, मिलाकर रखें । इसकी मात्रा 125 एम...