शुक्रवार, 13 अक्तूबर 2017

यूरिक एसिड

🌺🙏🏻🌺 *!! यूरिक एसिड का गड़बड़ होना !!* 🌺🙏🏻🌺

आज हम आपको यूरिक एसिड के लिए दो अनुभूत नुस्खे बता रहे हैं ! आजकल यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है !!
       इलाज के नाम पर डॉक्टर लोग केवल आपकी जेब खाली करने में लगे हुए हैं ! हमारे सदियों पुराने आयुर्वेद में इसका इलाज बहुत ही आसानी से घरेलु नुस्खों द्वारा बताया गया है ! आज हम आपको उन्ही नुस्खों में से हमारे द्वारा अनुभूत दो नुस्खे बता रहे हैं !!

*!! यूरिक एसिड क्या होता है !!*

      यदि किसी कारणवश गुर्दे की छानने की क्षमता कम हो जाए तो यह यूरिया- यूरिक एसिड में बदल जाता है ।जो बाद में हड्डियों में जमा हो जाता है जिसके कारण पीड़ित व्यक्ति को जॉइंट में दर्द रहने लगता है !!
        यूरिक एसिड प्यूरिन के टूटने से बनता है ! वैसे तो यूरिक एसिड शरीर से बाहर पेशाब के रूप में निकल जाता है ! परन्तु यदि किसी कारण वश जब यूरिक एसिड शरीर में रह जाए तो धीरे-धीरे इसकी मात्रा ही आपके शरीर के लिए नुकसान दायक हो जाती है।यह अधिकांश आपके हड्डियों के जोड़ो में इकठ्ठा होने लगता है जिसके कारण आपको ज्वाइंट पैन होने लगते हैं !!

*!! उच्च यूरिक एसिड के नुकसान !!*

*१ :-* इसका सबसे बड़ा नुकसान है शरीर के छोटे जोड़ों मे दर्द जिसे गाउट रोग के नाम से जाना जाता है !!

*२ :-* पैरो-जोड़ों में दर्द होना !!

*३ :-* पैर एडियों में दर्द रहना !!

*४ :-* गांठों में सूजन !!

*५ :-* जोड़ों में सुबह शाम तेज दर्द कम-ज्यादा होना !!

*६ :-* एक स्थान पर देर तक बैठने पर उठने में पैरों एड़ियों में सहनीय दर्द ! फिर दर्द सामन्य हो जाना !!

*७ :-* पैरों, जोड़ो, उगलियों, गांठों में सूजन होना !!

*८ :-* शर्करा लेबल बढ़ना !!

    उपर्युक्त निम्न तरह की समस्या होने पर तुरन्त यूरिक एसिड जांच करवायें !!

*!! युरिक एसिड की आयुर्वेदिक दवा !!*

*नुस्खा नम्बर १ :-*
त्रिफला- २५० ग्राम,
गिलोय चूर्ण - २०० ग्राम !
कलोंजी- १००ग्राम,
मैथी पीसी - १०० ग्राम,
अजवायन - १०० ग्राम,
अर्जुन छाल चूर्ण - १०० ग्राम,
चोबचीनी - १०० ग्राम,
२००ग्राम एलोवेरा रस में सभी चूर्ण को मिलाकर छावं में सुखाए ! व चूर्ण कर लें !!

*सेवन की विधि :-*
     २१ दिन से ९० दिन तक दिन में ३ बार २ से ५ ग्राम चूर्ण सेवन करें !!

*नुस्खा नम्बर २ :-*
छोटी हरड का पावडर - १०० ग्राम,
बड़ी हरड का पावडर - १०० ग्राम,
आवंला का पावडर - १०० ग्राम,
जीरा का पावडर -१०० ग्राम,
गिलोय का पावडर - २०० ग्राम,
अजवायन - १०० ग्राम,
        इन सभी को आपस में मिला लीजिये !!
         प्रतिदिन ५ ग्राम सुबह और ५ ग्राम शाम को पानी से निगल लीजिये ! यूरिक एसिड नार्मल होते देर नहीं लगेगी !!
        लेकिन सावधान आपको लाल मिर्च का पावडर और किसी भी अन्य खटाई, अचार का सेवन बिल्कुल नहीं करना है !!

*!! हाई यूरिक एसिड में क्या खाये और नहीं खाना चाहिए !!*

       प्यूरिन की वजह यूरिक एसिड हाई होता है ! इसलिए खाने पीने ऐसी चीजों के सेवन से दूर रहे जिनसे प्यूरिन बनता है ! जेसे रेड मीट, ऑर्गन मीट, फिश और सी फुड !!

*१ :-*  दूध कम फैट वाला ही पिए !!

*२ :-* जैतून के तेल में खाना बनाये !!

*३ :-*  डिब्बा बंद खाना खाने से बचे ! पता नही कब का पैक है !!

*४ :-*  विटामिन सी युक्त चीजों का सेवन करे !!

*५ :-*  बियर और शराब के सेवन से परहेज करे !!

*६ :-* जिन चीजों में फाइबर की मात्रा अधिक हो ऐसी चीज खाये !!

*७ :-* ओमेगा -3 फैटी एसिड का यूरिक एसिड में परहेज करे !!

*८ :-* नींबू पानी शरीर को साफ़ करता है ! और क्रिस्टल्स घोलता है !!

*९ :-* पेस्ट्री, केक और पैनकेक जैसे बेकरी उत्पादों के सेवन से बचे !!

*१० :-* जामुन, चेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फल गठिया का इलाज करने और यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते है !!

🌺🙏🏻🌺🌿🌷🌷🌷🌿🌺🙏🏻🌺

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

*एंटी डोज* (पुरानी दवाई का प्रभाव कम करना

*एंटी डोज* (पुरानी दवाई का प्रभाव कम करना) --बड़ी हरड का छिलका चुरण ढाई सौ ग्राम , सोडा बाइकार्ब 125 ग्राम, मिलाकर रखें । इसकी मात्रा 125 एम...